इराक़ में आज हुए आतंकवादी हमलों में एक पुलिसकर्मी सहित 3 व्यक्ति हताहत और तीन अन्य घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी सूमरिया न्यूज़ के अनुसार बग़दाद के उत्तर में स्थित सलाहुद्दीन प्रांत के तिकरीत नगर में एक चेकपोस्ट पर अज्ञात व्यक्तियों के आतंकवादी आक्रमण में इस नगर के सुरक्षा बल के दो सदस्य हताहत हो गए। इसी प्रकार बग़दाद के उत्तर में स्थित मूलिस नगर में एक बम विस्फोट में एक पुलिस कर्मी हताहत और 3 अन्य घायल हुए। ज्ञात रहे इराक़ी सूत्र अमरीका और सउदी अरब सहित क्षेत्र के कुछ देशों को इराक़ में आतंकवादी गुटों की सहायता व उन्हें दिशा निर्देशित करने में लिप्त मानते हैं।समाचार समाप्त.......166
9 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 328269
इराक़ में आज हुए आतंकवादी हमलों में एक पुलिसकर्मी सहित 3 व्यक्ति हताहत और तीन अन्य घायल हुए हैं........